फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेक्षक ने हाटा क्षेत्र के चार बूथों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Fri, 17 May 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। लोक सभा चुनाव को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग की ओर से कुशीनगर भेजे गए प्रेक्षक दीपांकर चौधरी ने बृहस्पतिवार को हाटा विधानसभा क्षेत्र के कुछ मतदान केद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मौजूद संसाधनों और सुबिधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को कई बिंदुओं पर निर्देश दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रेक्षक दीपांकर चौधरी कप्तानगंज की ओर से हाटा विधान सभा बेलवा सुदामा बुथ पर पहुंचे। उन्होंने वहा दो जगहों पर बीएलओ का नाम और अन्य सूचनाएं लिखी होने पर विधान सभा चुनाव के समय लिखी गई सूचना मिटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएलओ से भी बातचीत की और वोटर पहचान पत्र नहीं हाेने पर मतदान के लिए अन्य विकल्पों के बारे में पुछा। बीएलओ के सही जबाब पर उन्होंने संतोष जताया। इसके बाद सतभरिया, पैकौली में शौचालय पर महिला पुरूष नहीं लिखे होने पर उसे खिलवाने के का निर्देश दिया। हाटा बेसिक मॉडल प्राइमरी विद्यालय का निरीक्षण किया गया निरीक्षण किया जिसमें सब कुछ ठीक पाया गया। इस दौरान तहसीलदार हाटा नरेन्द्र राम, कोतवाल राज प्रकाश सिंह, हाटा राजस्व निरीक्षक हाटा , राजस्व निरीक्षक मोतीचक लेखपाल अमित कुमार, बृजेश, प्रदीप गुप्ता, रामेंद्र तिवारी, अमरनाथ दिवेदी,अमीन सहित बीएलओ और सुपरवाइजर मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें