फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नलकूप चालू कराने के लिए मंगाया ट्रांसफाॅर्मर

Fri, 17 May 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तहसील क्षेत्र के गांव माधोपुर बुजुर्ग के टोला मंझरिया में बिजली नहीं होने से नवनिर्मित नलकूप बंद पड़ा था। किसानों को फसलों की सिंचाई में परेशानी उठानी पड़ रही थी। अमर उजाला ने 11 मई के अंक में इसे प्रमुखता से उठाया। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति के लिए पोल और ट्रांसफॉर्मर आदि मुहैया करा दिया।
विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व सिंचाई विभाग की ओर से करीब एक करोड़ रुपये की लागत से नलकूप के लिए भवन, बोर, पाइप आदि कार्य करवा दिया गया। लेकिन यहां बिजली आपूर्ति की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। जबकि बिजली आपूर्ति के लिए कनेक्शन समेत कार्यों के लिए विभाग की तरफ से करीब दो माह पूर्व ही बिजली निगम को धन जारी कर दिया था। लेकिन ठेकेदार की मनमानी से काम शुरू नहीं हो पा रहा था। गांव के किसान परेशान थे। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता से भी कई बार शिकायत की थी। किसानों का कहना था कि नलकूप के संचालन नहीं होने के कारण खेती कार्य प्रभावित हो रहा है। जनसुनवाई पोर्टल पर भी किसानों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस समस्या को अमर उजाला ने 11 मई के अंक में प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए बिजली निगम के अधिकारियों ने ठेकेदार पर दबाव बनाए तो बुधवार की शाम ठेकेदार बिजली आपूर्ति करने के लिए पोल और ट्रांसफार्मर भेजवाकर बृहस्पतिवार से उसे लगाने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें