फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर 21 तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराने का 21 नवंबर तक अंतिम मौका है। विद्यालय संचालक और अन्य संबंधित लोग शासन स्तर पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 22 राजकीय, 55 सहायता प्राप्त और 291 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड ने बीते माह 162 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाते हुए अंतरिम सूची जारी की थी। इसके बाद जिला स्तर पर आपत्तियां मांगी गईं। निर्धारित अवधि में मिली 145 आपत्तियों का निस्तारण कर जनपदीय परीक्षा समिति ने बोर्ड को भेज दिया है।

अब बोर्ड ने ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 21 नवंबर तक का समय दिया है। प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची पर मुहर लगेगी। फरवरी 2027 में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा को देखते हुए विभागीय तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि 21 नवंबर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि है। इसके बाद शिकायतों की समीक्षा और निस्तारण किया जाएगा। अंतिम सूची जारी होने के बाद परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें