तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। विवाहिता ने पुलिस को लिखित शिकायत की थी कि उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति बार-बार फोन करके परेशान करने लगा।
इससे आजिज आकर उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मुंबई में काम कर रहे उसके पति और गांव के कुछ लोगों के मोबाइल नंबर पर भेजने लगा। इसके अलावा फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाकर वहां भी फोटो व वीडियो पोस्ट करने लगा।
विवाहिता की शिकायत पर पुलिस मंटू कुमार पता अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई हैं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।