फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 25 क्षयरोगियों को बांटी पोषण पोटली

Wed, 11 Feb 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षयरोगियों को पोषण उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को स्थानीय सीएचसी के सभागार में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से 25 क्षयरोगियों को प्रोटीनयुक्त पोषण पोटली वितरित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग क्षयरोगियों की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। क्षयरोगियों की जांच और उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया जाता है। साथ ही पोषण भत्ता योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये सीधे उनके खाते में भेजे जाते हैं।
उन्होंने बताया कि समय-समय पर चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं समाज के अग्रणी लोग भी क्षयरोगियों को गोद लेकर उन्हें प्रोटीनयुक्त आहार उपलब्ध करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें