फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली

Wed, 11 Feb 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय सीएचसी पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने व रक्त की कमी को दूर करने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोली 19 वर्ष तक की उम्र के बच्चों व किशोरों को दी जानी है। कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान बच्चों को स्वस्थ रखने की दिशा में एक प्रभावी कार्यक्रम है।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों व स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई। इससे बच्चों को कुपोषण, एनीमिया और पेट से जुड़ी बीमारियों से बचाना है। इस मौके पर सुमात कुमार वर्मा सहित स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें