फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नर्सिंग कॉलेज भवन का निर्माण पूरा...नए सत्र से चलेंगी कक्षाएं

Mon, 11 Aug 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो गई है। अब पास में ही नर्सिंग कॉलेज के भवन निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। हरका के एकेडमिक ब्लॉक से सटे नर्सिंग कॉलेज का चल रहा निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा और नए सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से पूरा किया जा चुका है। एक एकड़ जमीन पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी है। नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का निर्माण दो फेज में कराया गया है। हरका में एकेडमिक ब्लॉक बना है, जहां पढ़ाई भी शुरू हो गई है, जबकि, इलाज के लिए भवन रविंद्रनगर धूस में बना है। हरका में बने एकेडमिक ब्लॉक के पास एक एकड़ की जमीन पर नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने के बाद अब नर्सिंग कॉलेज के निर्माण में भी तेजी आ गई है। प्रथम तल के बाद दूसरे व तीसरे तल पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। नर्सिंग कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को कम खर्च पर पैरा मेडिकल कोर्स की पढ़ाई करने में आसानी होगी। छात्रों को दूसरे शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। अब तक इन कोर्स की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को निजी कॉलेजों में पढ़ाई पर काफी रुपये खर्च करना पड़ता था, लेकिन कुशीनगर में नर्सिंग कॉलेज की शुरुआत होने के बाद यहां के छात्रों को जिले में ही पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें