कसया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की जिला कार्यकारिणी का बृहस्पतिवार को गठन किया गया। बौद्ध स्थली कुशीनगर में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अनुज कुमार मिश्रा ने नई टीम की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन को जिले के सभी महाविद्यालयों तक मजबूत किया जाएगा और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय की सहमति से किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन में ऐसे युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है, जो छात्र हित, शिक्षा के अधिकार और संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नई टीम जिले के प्रत्येक कॉलेज में संगठन का विस्तार करने के साथ ही छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। घोषित कार्यकारिणी में रेहान अहमद, विंदेश्वर गुप्ता और जहरुद्दीन अंसारी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शक्तिराज तिवारी, दिव्यांश शुक्ला, सिकंदर चौहान, साहिल अंसारी और फिरोज अंसारी को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार हृदयानंद शर्मा, आदित्य शुक्ला, दीपक गोंड, जफर हुसैन, सैफ अंसारी, सीतेश प्रसाद, मुस्तफा शेख, सईद रहमान और आतिफ अंसारी को जिला सचिव मनोनीत किया गया है।
जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेंगे और छात्र हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।