फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुशासन और एकता का भाव जागृत करता है एनएसएस

Mon, 23 Feb 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के जंगल बेलवा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय योजना इकाई की तरफ से सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। एनएसएस के स्वयंसेवकों को अनुशासन और समाज में एकता बनाए रखने की सीख दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एनएसएस के प्रशिक्षण में अनुशासन, सामाजिक एकता और देश प्रेम की सीख मिलती है। इसके अलावा प्रशिक्षण में कम संसाधनों में बेहतर जीवन जीने की कला सीखाई जाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वच्छता, कुरीतियाें, अंधविश्वास आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दें। प्रशिक्षण का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान राजनकुमार गौतम, अनुज तिवारी, विशाल चौरसिया, निकुंज कुशवाहा, शेषनाथ, आंचल मद्धेशिया, अनामिका यादव, झलक सिंह, गिल्लू कुशवाहा, सविता पांडेय, विशाल चौरसिया, गौरव कुमार, प्रिया शर्मा, संजना विश्वकर्मा, प्रियंका यादव, निर्मला कुमारी, सुमन यादव, रंजना चौहान, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें