फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अब कोहरे में भी आराम से होगी रोडवेज बस की यात्रा

Wed, 12 Nov 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिवहन की निगम बसों में अब अलग से फॉग लाइट लगाने की जरूरत नहीं होगी। निगम की तरफ से संचालित सभी बसों में आधुनिक ऑल वेदर बल्ब लगाए जाएंगे। इसके लगने के बाद कोहरे के दौरान दृश्यता की समस्या नहीं होगी, जिससे यात्री सुरक्षित सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

सड़क पर चलते समय कोहरे, बारिश या कम रोशनी वाले मौसम में लंबी दूरी तक स्पष्ट दृश्यता की कमी हो जाती है। सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण सड़क हादसों की संभावना बढ़ जाती है। परिवहन निगम के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि आल वेदर बल्ब सामान्य हेडलाइट की तुलना में अधिक चमकदार और टिकाऊ माने जा रहे हैं।
इनमें विशेष तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे यह कम ऊर्जा में अधिक रोशनी प्रदान करते हैं और मौसम के प्रभाव से खराब भी नहीं होते। इन बल्ब की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह धुंध या फॉग के दौरान भी सड़क को समान रूप से प्रकाशित रखते हैं, जिससे ड्राइवरों को दृश्यता में कोई परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन

कोहरे में अक्सर बड़ी चुनौती मानी जाती है। इसके चलते बसों को काफी धीमी रफ्तार से चलाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में रात के समय ज्यादा कोहरा होने के चलते दृश्यता शून्य तक पहुंच जाती है। इसके चलते सामने से आ रहे वाहन नहीं दिखाई देते हैं।
ऐसे में फॉग लाइटों का सहारा लेना पड़ता था, जो घने कोहरे के बीच भी कुछ हद तक दृश्यता बनाए रखती थीं। उन्होंने बताया कि पडरौना की तरफ से निगम की 40 और 18 अनुबंधित बस का संचालन होता है। इन सभी बसों में आल वेदर बल्ब लगाए के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें