फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महा विद्यालयों में भी नहीं रहेगा स्वक्रेंद

Thu, 04 Jan 2018 11:59 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
कालेज - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की तर्ज पर शासन ने स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण कर दिया है। अब तक जनपद के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं उनके कॉलेज में ही होती थीं, लेकिन इस बार परीक्षा की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस वर्ष से जनपद के सभी महाविद्यालयों की परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इसके चलते छात्रों में जहां अपने भविष्य को लेकर चिंता बढ़ी है, वहीं प्राइवेट महाविद्यालयों के संचालक भी परेशान हैं। हालांकि विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से सेंटर बनाए जाने को लेकर 14 जनवरी तक आपत्ति भी मांगी है। 
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्घ जिले के महाविद्यालयों का केंद्र निर्धारण हो गया है। केंद्र निर्धारण कर विश्वविद्यालय ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालयों को सख्त निर्देश दिया है। 14 जनवरी तक महाविद्यालयों से आपत्ति भी मांगी है। वहीं यूएनपीजी कॉलेज के छात्र बन्नी देवी महिला महाविद्यालय बेलवा चुंगी में बने केंद्र पर परीक्षा देंगे,जबकि रामा देवी महाविद्यालय, धर्मसमधा रामकोला और प्रेमी देवी महाविद्यालय पडरौना के परीक्षार्थी यूएनपीजी कॉलेज पडरौना के केंद्र पर परीक्षा में शामिल होंगे।
शासन की ओर से नकलविहीन परीक्षा कराए जाने को लेकर केंद्र निर्धारण किए जाने से प्राइवेट कॉलेज के संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। सरकारी स्कूलों के सापेक्ष मोटी कमाई करने वाले प्राइवेट स्कूल के संचालक इस बात से परेशान हैं कि छात्रों के परीक्षा की जिम्मेदारी अब दूसरे महाविद्यालय पर हैं। संचालकों को जैसे ही परीक्षा केंद्र निर्धारण की जानकारी हुई तो वे अपने महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर जाकर सेटिंग करने में लगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें