फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अब रामकोला में बुखार से मासूम की मौत

Mon, 01 Dec 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खोटही गांव में ग्रामीणों से जानकारी लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत-सोशल मीडिया      
विज्ञापन
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ढोलहा गांव के गुलहरिया टोला में तीन मासूमों की मौत के बाद अब रामकोला के खोटही गांव के तीन वर्षीय मासूम की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। इसके अलावा अलग-अलग गांवों के बुखार से पीड़ित तीन बच्चे भी वहां भर्ती हैं, जबकि तीन बच्चे नेबुआ नौरंगिया सीएचसी में भर्ती हैं। सभी की सेहत सामान्य है।
विज्ञापन

इस बीच गुलहरिया गांव में रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 99 घरों का सर्वे कर जांच की पर कोई बुखार का मरीज नहीं मिला। वहीं जिन गांवों के बुखार से पीड़ित बच्चे भर्ती हैं। उन गांवों में सोमवार को टीम कैंप लगाकर सर्वे करेगी। ऐसा निर्देश सीएमओ ने दिया है।
रामकोला के खोटही गांव निवासी रामकृपाल के साढ़े तीन वर्षीय पुत्र शशांक की सेहत 26 नवंबर को खराब हुई। घरवाले 28 को कप्तानगंज सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टर ने बीआरडी गोरखपुर रेफर कर दिया लेकिन परिजन एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। वहां पर इलाज के बावजूद सेहत में सुधार नहीं होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर आए। यहां 29 नवंबर की रात को इलाज के दौरान शशांक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शशांक को बुखार और उल्टी की शिकायत थी।
विज्ञापन

वहीं नेबुआ नौरंगिया सीएचसी के तहत आने वाले ढोलहा गांव गुलहरिया टोला में तेज बुखार से सगी बहनों समेत एक चचेरे भाई की मौत चार दिन पूर्व हो गई। इसके बाद आनन फानन में विभाग की टीम गांव में पहुंची और गांव के अन्य बुखार से पीड़ित 18 बच्चों का खून का सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
सोमवार को जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है। वही दो बेटियों की मौत के बाद पिंटू के डेढ़ वर्षीय बेटे शिवा की तबीयत रविवार को बिगड़ गई। इसे नेबुआ सीएचसी में भर्ती किया गया है। इसकी सेहत में सुधार है,लेकिन एहतिहात के तौर पर डॉक्टर अपनी देख रेख में रखे हैं।
इसके अलावा शोभा छपरा निवासी चार वर्षीय अंश कुशवाहा, रामपुर खुर्द गांव निवासी नौ वर्षीय अमृता भी बुखार से पीड़ित हैं। इन दोनों बच्चों को भी नेबुआ नौरंगिया सीएचसी पर भर्ती किया गया है।
इसके अलावा गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पिपरा खुर्द गांव निवासी तीन वर्षीय मास्टर अंश, गुलहरिया गांव निवासी 14 वर्षीय गोलू, असना गांव निवासी रामभरत, असना गांव निवासी 15 वर्षीय मास्टर मनीष भर्ती है।
वहीं, रामकृपाल का साढ़े तीन वर्षीय शशांक बुखार से मौत के बाद गांव के लोगों में दहशत फैल गया है। शशांक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें