फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाहर रहने वाले मतदाताओं को जारी होगा नोटिस

Wed, 07 Jan 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिले के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें जिले में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के आलेख्य प्रकाशन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि एएसडी (असंतोषजनक स्थिति वाले) मतदाताओं के संबंध में नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन एवं निस्तारण की प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत एएसडी सूची में कुल 5,02,640 मतदाता चिन्हित किए गए हैं। इनमें 81,671 मृतक, 1,57,376 अनुपस्थित, 1,96,987 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 60,026 डुप्लीकेट तथा 6,580 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। एएसडी सूची में शामिल प्रत्येक मतदाता को नोटिस जारी किया जाएगा। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिकों, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनसे फार्म छह लिया जा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें