एसई राकेश मोहन से वार्ता करते विद्युत संविदा कर्मी। स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले मंगलवार को एक दिवसीय धरना आंदोलन आयोजित किया गया। इसी क्रम में विद्युत संविदा कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विद्युत संविदा मजदूर संगठन की जिला कमेटी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण मंडल कुशीनगर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने स्पष्ट किया कि संविदा विद्युत कर्मी लंबे समय से उपेक्षा और शोषण का शिकार हैं।
बार-बार समस्याएं उठाए जाने के बावजूद विभाग और शासन स्तर पर कोई ठोस समाधान नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन में संगठन की ओर से संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, न्यूनतम वेतन की गारंटी, ईपीएफ एवं ईएसआई की समुचित सुविधा, लंबित बकाया भुगतान जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। जिला सचिव अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।