मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पचफेड़ा के प्रधानाध्यपक को बीईओ ने सरसों का फूल रखकर झंडारोहण करने पर नोटिस दिया है। उन्होंने प्रधानाध्यापक से तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है।
बीईओ जयंत भारती ने कहा कि कंपोजिट विद्यालय पचफेड़ा के हेडमास्टर ने 26 जनवरी को विद्यालय में सरसों का फूल रखकर झंडारोहण करवा दिए थे। इसकी जानकारी होने के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीनिवास चौहान विद्यालय पहुंचकर विरोध जताया था। इसको लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और प्रधानाध्यापक के बीच नोकझोंक भी हुई थी। गांव के लोग भी विद्यालय पर पहुंचकर विरोध जताया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व प्रधानाध्यापक के बीच हुए नोकझोंक का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में कार्रवाई करने को लेकर लोगों ने खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत टेलिफोनिक शिकायत भी की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब तलब किया है।