तमकुहीराज। स्थानीय कस्बा स्थित सीएचसी सभागार में स्वास्थ्य कर्मचारियों के कार्यों व आमजन को शासन की ओर से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सीएचसी तमकुहीराज के अधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार ने संतोषजनक कार्य नहीं करने वाली छह एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है। बाकी कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार के लिए निर्देश दिया है।
सीएचसी तमकुहीराज के अधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार की उपस्थिति में सोमवार को सीएचसी सभागार में वैलिडेशन कमेटी की बैठक कर स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा किया गया।
इसके तहत अक्तूबर माह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए गए कार्यों की समीक्षा की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान टीकाकरण, एनसीडी स्क्रीनिंग, प्रसव व अन्य बिंदुओं पर विस्तार कर चर्चा हुई। इस दौरान मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विभाग व शासन के मंशानुसार कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आमजन को प्रदान किए जाने वाले स्वस्थ कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर से लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक दौरान छह एएनएम सेंटरों के कार्य की प्रगति निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम पाया गया।
नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर कार्य में सुधार के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस दौरान प्रवीन कुमार राय, रुपकांति देवी, उमेश राय, वाहिद हुसैन, विजय चौहान आदि मौजूद रहे।