फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी

Thu, 01 Mar 2018 12:42 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहां बाजार(कुशीनगर)। कटाई भरपुरवा गांव के पास बंधे पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से 170 लोगों को नोटिस जारी किए जाने के बाद स्थिति जस की तस है। अतिक्रमण नहीं हटने पर सिंचाई विभाग के जिलेदार की तरफ से संबंधित लोगों को बुधवार को फिर से नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के पास केबी और सीपी बंधे पर कई लोगों ने पुआल, झोपड़ी आदि डालकर अतिक्रमण कर लिया है। लोग बंधे पर ही अपने पशुओं को बांधकर चारा खिलाते हैं। कुछ महीने पहले बड़ी गंडक नदी में जलस्तर बढ़ा, तो लोग बंधे पर झोपड़ी बनाकर उसी में रहने लगे। शासन की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंचाई विभाग ने भी कटाई भरपुरवा बंधे पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए नोटिस जारी किया है। जिलेदार राकेश सोनकर ने बीते दिनों कटाई भरपुरवा गांव में पहुंचकर बंधे का निरीक्षण किया था और यहां 170 लोगों को नोटिस जारी कर 10 दिन के अंदर जगह खाली करने को कहा गया था। नोटिस मिलने के बाद करीब 30 लोगों ने बंधे पर से अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन अन्य लोगों ने अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। बुधवार को फिर गांव पहुंचे जिलेदार राकेश सोनकर ने नोटिस देकर संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने को कहा है। जिलेदार का कहना है कि अगर इसके बाद भी जमीन खाली नहीं हुई तो होली के बाद पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटवाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें