फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में शिक्षकों की सक्रियता जरूरी

Wed, 18 Mar 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। मोतीचक बीआरसी परिसर में मंगलवार को ब्लाॅक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर करने और नामांकन बढ़ाने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मथौली चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है। इसलिए उन्हें इसके लिए हर समय सक्रिय रहना चाहिए। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह, बीईओ मुकेश नारायण मिश्र आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मुन्ना सिंह ने किया। अंत में सेवानिवृत शिक्षकों को अंगवस्त्र व उत्कृष्ट कार्य वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राजेंद्र सिंह, व्यास मुनि सिंह, दिनेश कुमार सिंह, राधेश्याम वर्मा, ग्राम प्रधान उग्रसेन चौहान, बृजेश प्रसाद, दिवाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें