फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधे पर अतिक्रमण करने वाले 170 लोगों को नोटिस

Wed, 07 Feb 2018 12:06 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
नोटिस देते अधिकारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
जटहां बाजार। कटाई भरपुरवा गांव के पास बंधे पर अतिक्रमण करने वाले 170 लोगों को सिंचाई विभाग ने नोटिस भेजा है। सोमवार की देर शाम विभागीय अफसर ने गांव में पहुंच कर लोगों को नोटिस दिया और 10 दिन के भीतर अतिक्रमण हटा लेने को कहा। चेतावनी दी गई कि अगर तय समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटा, तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के पास केबी बांध और सीपी बांध पर लोगों ने पुआल, झोपड़ी समेत खरपतवार रखकर अतिक्रमण कर लिया है। बंधे पर ही अपने पशुओं को बांधकर चारा भी खिलाते हैं। कुछ महीने पहले बड़ी गंडक नदी में जलस्तर बढ़ा, तो लोग बंधे पर झोपड़ी रखकर वहीं रहने लगे। 

शासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश पर सिंचाई विभाग के जिलेदार राकेश सोनकर ने सोमवार की शाम को कटाई भरपुरवा गांव में पहुंचे और बंधे का निरीक्षण कर 170 लोगों को नोटिस दिया। उन्होंने अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी कि अगर 10 दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटा तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


इस संबंध में जिलेदार राकेश सोनकर ने बताया कि बंधे पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस दे दिया गया है। अतिक्रमण न हटवाने के लिए कुछ लोग राजनीतिक दबाव भी बना रहे हैं। तय सीमा के अंदर बंधा खाली नहीं हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें