फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कब्जा हटाने के लिए 16 लोगों को नोटिस

Tue, 26 Nov 2024 07:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। रामपुर गोनहा में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले 16 लोगों को तहसील प्रशासन ने नोटिस दिया है। विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गांव में लगभग 39 एकड़ सरकारी भूमि है। इस जमीन पर कुछ लोगों को सरकारी पट्टा मिला है। कई लोग कब्जा कर घर बना लिए हैं।
विज्ञापन

शासन की तरफ से मंडी बनाने के लिए प्रस्ताव आया है। इसके लिए लगभग पांच एकड़ जमीन की जरूरत हैए।
तहसील प्रशासन इस जमीन पर मंडी बनवाना चाहता है। नोटिस में कहा गया है कि तीन दिन में सरकारी जमीन अतिक्रमण खाली कर दें। अन्यथा संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार महेश कुमार ने बताया कि रामपुर गोनहा में सरकारी जमीन पर लगभग 16 से अधिक लोगों का अतिक्रमण है। उन्हें जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया गया। खाली नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें