फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: होली के दिन मनरेगा में हाजिरी लगाने पर नोटिस

Thu, 20 Mar 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। होली के दिन मनरेगा के मास्टरोल में मजदूरों की हाजरी लगाने के मामलें में संबंधित जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम जिम्मेदारों से पूछा गया है कि छुट्टी के दिन आखिर मास्टरोल में हाजरी कैसे लग गई। यही नहीं मजदूरों का फोटो भी मनरेगा के साइट पर अपलोड कर दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को होली दिन पूरे देश के साथ कुशीनगर में भी सार्वजनिक अवकाश था, लेकिन जिले के नौ ब्लॉक के विभिन्न ग्राम सभाओं में मनरेगा के मास्टरोल में मजदूरों का कार्य होना दिखाया गया था। मास्टरोल के अनुसार होली के दिन 752 मजदूरों ने मनरेगा के तहत मजदूरी का कार्य किया है। हाटा ब्लॉक के ग्राम सभा सकरौली की ओर से पोखरभिन्डा टोला नहर से पीच सड़क तक चकबंध भराई कार्य और पीच सड़क से विंदेश्वरी के खेत तक चकबंध भराई कार्य होली के दिन होना बताया गया था। इस कार्य लिए भरे गए मास्टरोल के हिसाब से इस कार्य में मनरेगा के 54 मजदूरों ने होली के दिन कार्य किया था। मास्टरोल में मजदूरों के फोटो अपलोड किए गए थे।
उसमें सभी मजदूर फोटो खिचवाने के पोज में खड़े थे। इस ग्राम सभा की आईडी से कुल छह फोटो पोर्टल पर अपलोड किया गया थे और सभी फोटो में वही मजदूर दिखाई दे रहे थे। कुछ इसी तरह का मामला जिले के आठ अन्य विकास खंडो में प्रकाश में आया था। जिसमें होली के दिन मनरेगा पोर्टल पर मजदूरों की हाजरी लगाई गई थी। इस मामलें के बारे में पूछने पर डीसी मनरेगा राकेश कुमार ने हैरानी जताते हुए गंभीर है। संबंधित को नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें