फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध होटल और गेस्ट हाउस पर कसेगा शिकंजा

Wed, 07 May 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। अवैध होटल और गेस्ट हाउसों पर प्रशासन सख्त शिकंजा कसने के मूड में दिखाई दे रहा है। इनके अवैध संचालन पर अंकुश लगाने के लिए सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। उनकी जांच शुरू हो गई है। मानक व नियमों के उल्लंघन में पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि पहले भी कुशीनगर में अनैतिक कार्य में संलिप्त गेस्ट हाउसों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बावजूद अवैध गेस्ट हाउसों के संचालन व अवैध धंधे पर लगाम नहीं लग पाई है। धड़ल्ले से चल रहा है। सूत्रों की माने तो स्थानीय पुलिस नियमों का हवाला देकर नियम को दरकिनार कर संचालित होने वाले होटलों पर कार्रवाई से कतराती है।
अवैध होटल व गेस्ट हाउसों के खिलाफ जांच अभियान एक अप्रैल को एसडीएम पारितोष मिश्र और तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने कुशीनगर में संचालित होटलों से आरंभ की है। तहसीलदार का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। संचालित होटल व गेस्ट हाउसों के पंजीकरण, नवीनीकरण और फायर संबंधित प्रबंध की जानकारी जुटाई जा रही है। निर्धारित मानकों के मुताबिक न पाए जाने वाले सैटल, गेस्ट हाउसों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें