फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोपालगंज का तकिया टोला पुलिस के रडार पर, पशु तस्करों पर कसा शिकंजा

Fri, 10 Jul 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बिहार के गोपालगंज जिले की अहिरौली-दुबौली पंचायत का तकिया टोला अब यूपी और बिहार पुलिस के रडार पर आ गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, यह इलाका लंबे समय से पशु तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का अहम पड़ाव है।
विज्ञापन

गोरखपुर के महुआचाफी कांड की जांच की कड़ियां जुड़ीं तो नेटवर्क का एक सिरा तकिया टोला तक पहुंचा। इसके बाद लगातार छापेमारी, वाहन जब्ती और निगरानी बढ़ने से तस्करी के इस कॉरिडोर पर दबाव बढ़ गया है।
पश्चिमी यूपी समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पशु तस्करों ने गोपालगंज के तकिया टोला को सुरक्षित ठिकाना बना लिया था। यहां दिन में नेटवर्क की गतिविधियां संचालित होती थीं और रात में कुशीनगर के सीमावर्ती रास्तों से पशुओं लाया जाता था। पिछले वर्ष पशु तस्करी का विरोध करने पर गोरखपुर के महुआचाफी में युवक की हत्या के बाद गोरखपुर मंडल की पुलिस, एसटीएफ, बिहार पुलिस और विशेष एजेंसियों ने जांच का दायरा बढ़ाया तो तकिया टोला का नाम प्रमुखता से सामने आया। इसके बाद गांव में घंटों छापेमारी हुई थी। कई वाहन जब्त किए गए और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड बताते हैं कि यह इलाका पहले भी कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती रहा है। वर्ष 2025 में शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ था। उसमें तत्कालीन कुचायकोट थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। जांच एजेंसियों का मानना है कि कुशीनगर से सटे सीमावर्ती इलाके लंबे समय से पशु तस्करों के लिए मुफीद कॉरिडोर रहा है। इस नेटवर्क की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हाल के महीनों में गोपालगंज पुलिस ने कई मामलों में मवेशियों की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी भी की है। तीनों प्रांतों की पुलिस पशु तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें