फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन स्थल तय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन स्थल तय
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में ब्लॉकवार अलग-अलग कार्यालयों में पर्चा दाखिल करेंगे प्रत्याशी
17 और 18 अप्रैल को होना है नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालयों में ब्लॉकवार नामांकन दाखिल करेंगे। एडीएम ने इसके लिए नामांकन स्थलों का शनिवार को निर्धारण कर दिया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम विंध्यवासिनी राय ने बताया कि विशुनपुरा ब्लॉक के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4 व 5, खड्डा के वार्ड नंबर 6, 7, 8, 9 और नेबुआ नौरंगिया के वार्ड नंबर 10, 11, 12, 13 का नामांकन एसडीएम सदर के कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय कक्ष संख्या-13 में होगा। विकास खंड रामकोला के वार्ड नंबर 14, 15, 16, 17, 18, कप्तानगंज के वार्ड नंबर 19, 20, 21, 22 और सुकरौली के वार्ड नंबर 23, 24, 25 का नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम न्यायालय कक्ष संख्या-12 में होगा। मोतीचक ब्लॉक के वार्ड नंबर 26, 27, 28, 29, हाटा के वार्ड नंबर 30, 31, 32, कसया के वार्ड संख्या 33, 34 और फाजिलनगर ब्लॉक के वार्ड नंबर 35, 36, 37, 38 का नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम न्यायिक कक्ष संख्या-10 में होगा।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया तमकुही ब्लॉक के वार्ड नंबर 39, 40, 41, 42, 43, सेवरही के वार्ड नंबर 44, 45, 46, 47, 48, दुदही के वार्ड नंबर 49, 50, 51, 52, 53, 54 और पडरौना ब्लॉक के वार्ड नंबर 55, 56, 57, 58, 59, 60 और 61 का नामांकन एएसडीएम पडरौना के कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या नौ में नामांकन किया जाएगा।
एडीएम ने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकन के लिए 17 और 18 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 19 और 20 अप्रैल को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्त तक होगा। उम्मीदवारी 21 अप्रैल को सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक वापस ली जा सकेगी। इसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। मतदान 29 अप्रैल को प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना दो मई को प्रात: आठ बजे से होगी।
एडीएम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित और निर्देशित निर्वाचन प्रक्रिया अपनायी जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिन भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारणी के अनुसार पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी।
निर्वाचन अधिकारी ने व्यवस्था का जायजा लिया
सुकरौली। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ब्लॉक के आरओ अश्वनी कुमार ने शनिवार को सुकरौली ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नामांकन की चल रही तैयारी देखी। निर्वाचन अधिकारी कक्ष, सूचना संग्रहण कक्ष और अन्य इंतजाम का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीओ पंचायत रामाशीष गौतम ने पार्किंग व पेयजल व्यवस्था, मतदान कार्मिकों और मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। ब्लॉक सभागार में पर्चे की बिक्री एवं चुनाव से संबंधित सभी काउंटर बनाए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी को कोविड गाइडलाइन का भी ध्यान रखना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें