फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन माह से नहीं मिल रहा बिजली बिल, उपभोक्ता परेशान

Wed, 13 May 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के अधिकतर गांवों के उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल नहीं मिल रहा है। कई गांवों में तो तीन माह से बिजली का बिल नहीं दिया गया है। इससे समय पर बिल के भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के धौरहरा, परसौनी, जौरा बाजार, सरैया महंथ पट्टी, रहसूजनोबीपट्टी, रहसूसुमाली पट्टी, बेईली, अमवा, मटिहनियां, कनौरा आदि के लोगों ने बताया कि गांव में बिजली बिल निकालने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आता है। इससे समय पर बिजली का बिल जमा नहीं हो रहा है। कई लोगों को तीन माह से बिजली के बिल नहीं मिले हैं। मोबाइल पर किसी माह में 200 रुपये तो किसी माह में 400 रुपये और किसी माह में तीन हजार रुपये का बिल आ रहा है। बिजली निगम के एसडीओ श्याम उर्फ पप्पू जायसवाल ने बताया कि इसके बारे में जानकारी है। जिन गांवों का बिजली बिल नहीं मिल रहा है, वहां बहुत जल्द भिजवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें