तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के गांव बभनौली अजय नगर से बीते शनिवार की शाम तीन नाबालिग बच्चे लापता हो गए। मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुट गई। लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है।
सेवरही थाना क्षेत्र के अजय नगर में बीते शनिवार की शाम वारिफ अहमद निवासी भिटौली बाजार टोला परसिया, थाना कोतवाली महराजगंज के पुत्र अरोज (12) व ईशू (10) व सुमेरन गुप्ता का 10 वर्षीय बेटा राजा गुप्ता एक साथ खेल रहे थे। जहां से अचानक तीनों लापता हो गए थे। मामले में दूसरे दिन रविवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि लापता बच्चों की तलाश की जा रही है। अभी उनका पता नहीं चल सका है। संवाद