फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डॉक्टर को पीटने वालों पर कार्रवाई नहीं, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 Oct 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के गोरखपुर मार्ग पर शुक्रवार को नगर के एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर से हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज डॉक्टर और उनके समर्थकों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कुछ ही समय बाद कसया थाना प्रभारी अभिनव मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। नगर के नेशनल हाइवे स्थित अरहंत हॉस्पिटल में पडरौना निवासी सुनील चौरसिया का पैर फ्रैक्चर होने पर 14 अक्टूबर को भर्ती किया गया था। डॉक्टर पवन खरवार ने मरीज का ऑपरेशन किया था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को डॉक्टर ने मरीज को छुट्टी देने की बात कही, जिस पर मरीज के तीमारदार इलाज का खर्च कम करने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और मामला मारपीट में बदल गया। इसमें डॉक्टर को सिर में चोटें आईं।
इसके बाद घटना का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घायल डॉक्टर ने कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने के बाद स्थानीय पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को डॉक्टर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की बात पूछी। जब उन्हें सकारात्मक जवाब नहीं मिला, तो वे गोरखपुर मार्ग पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें