फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर नीतीश का जलाया पुतला

Fri, 10 Nov 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की। इस पर नाराजगी जताते हुए भारतीय उद्योग एकीकरण व्यापार मंडल की तरफ से बृहस्पतिवार को नगर के सुभाष चौक पर पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

संगठन के नगर उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के प्रति सदन में अभद्र टिप्पणी किया है। देश में महिलाओं को दुर्गा और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। उनके इस टिप्पणी पर व्यापारी समाज समेत अन्य लोगों में नाराजगी है। संवैधानिक पद पर रहते हुए इस तरह की टिप्पणी शोभनीय नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान विकास चोरसिया, रवि सिंह, शत्रुघ्न सिंह, राजेंद्र चौरसिया, वीरेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें