फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निशांत के परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद

Wed, 07 Jan 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया के नैका छपरा अमरपुर टोला निवासी निशांत सिंह और पडरौना कोतवाली के बबुईया हरपुर गांव निवासी प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा की हत्या हुई है। इसको लेकर लोग सड़क पर उतर गए थे। इस मामले में जनप्रतिनिधियों ने परिजनों के लिए सरकार की ओर से अहेतुक सहायता की मांग उठाई थी। आक्रोशित भीड़ को इसका आश्वासन देकर जिला प्रशासन ने शांत कराया था। डीएम ने निर्णय लिया है कि दोनों मृतकों के परिजनों को विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए डीएम ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

31 दिसंबर को कसया थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी निशांत सिंह पुत्र संतोष सिंह की दो मनबढ़ों ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। निशांत अपने परिवार का इकलौता संतान था। पिता संतोष मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। इससे पहले बीते 20 दिसंबर को स्ववित्तपोषित स्कूल बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा को पीटकर घायल कर दिया गया था। इलाज के दौरान 23 दिसंबर को उनकी मौत हो गई थी। डीएम ने दोनों मामलों में परिजनों की अहेतुक सहायता का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें