पडरौना से रविवार को रामकोला स्थित श्याम मंदिर पर निशान चढ़ाने के लिये शोभायात्रा निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना संस्कृत पाठशाला से रविवार सुबह चार बजे रामकोला स्थित श्याम मंदिर पर निशान चढ़ाने के लिये शोभायात्रा निकाली गई। 14 किलोमीटर की इस यात्रा में श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्वागत भी किया गया। निशान चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं ने एक दूसरे अबीर गुलाल लगाकर होली भी खेली।
रविवार भोर में पडरौना से श्याम भक्त राजेंद्र शर्मा, विजय चिरानिया, मनीष, प्रदीप तुलस्यान, राजेश तुलस्यान, अभिषेक अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, लाल, अनिल खेतान, निधि टिबडे़वाल, ज्योति टिबडे़वाल, अर्चना अग्रवाल, ममता अग्रवाल, निशा, गुंजन टिबडे़वाल सहित काफी संख्या में श्याम भक्त पैदल खांटू श्याम की झांकी के साथ निशान लेकर चले। रास्ते में मिश्रौली, मेहदीगंज समेत कई स्थानों पर श्याम भक्तों ने स्वागत किया।
यहां से रामकोला के श्याम भक्त भी यात्रा में शामिल हो गए। उसके बाद रामकोला श्याम मंदिर पहुंचकर भक्तों ने निशान चढ़ाया। निशान चढ़ाने के बाद अबीर गुलाल लगाकर श्याम भक्तों ने जमकर होली खेली। यात्रा का स्वागत करने वालों में श्रवण, मनीष केडिया, शंभू केडिया सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।