फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंडलीय कुश्ती में नौ और हॉकी में चार खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Thu, 20 Aug 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित कुश्ती बालक वर्ग के नौ और हॉकी बालिका वर्ग के चार खिलाड़ी मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन गोरखपुर स्टेडियम में होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर कुश्ती बालक और प्रदेश स्तरीय महिला खेल हाॅकी प्रतियोगिता की चयन की प्रक्रिया खेल विभाग की तरफ से शुरू कर दी गई है। जिला स्तरीय चयन के बाद खिलाड़ियों ने मंडल स्तर पर चयन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल कौशल और फिटनेस को परखा जाएगा। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले और मंडल का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।

0

मंडलीय ट्रायल में लेंगे भाग

बालक वर्ग की मंडल स्तरीय कुश्ती के लिए अलग-अलग भार वर्ग में कुल नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें जाहिद, इमाम, गोलू, पवन, चंद्रेश, अमर, आदित्य, परमेश्वर और अभय गोविंद का नाम शामिल है। हॉकी बालिका वर्ग में मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए कृतिका सिंह, गुंजन गुप्ता, खुशी गुप्ता और काजल का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें