बाइक से टकराई नीलगाय, पिता-पुत्र घायल
तमकुहीराज। सेवरही-तमकुहीराज मार्ग पर बाइक से नीलगाय टकरा गई। बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायल को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रविवार को तरयासुजान थानाक्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग निवासी विरेंद्र प्रसाद अपने पुत्र के साथ छितौनी रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे।
सेवरही-तमकुहीराज पर सेवरही थानाक्षेत्र के बनरहा मोड़ के पास अचानक एक नीलगाय उनके ऊपर कूद गई। इससे वीरेंद्र अपने पुत्र सहित बाइक से गिरकर घायल हो गए।