फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पाकिस्तानी नागरिक के मामले में पुलिस से एनआईए की टीम ने ली जानकारी

Fri, 13 Jun 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के गंगलवा चैन पट्टी गांव में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक के मामले में शुक्रवार को लखनऊ से एनआईए की दो सदस्यीय टीम थाने पर पहुंची। आरोपी के जेल चले जाने के चलते टीम ने थानाध्यक्ष से पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर चली गई। बताया जाता है अब टीम जेल में ही आरोपी से जानकारी जुटाएगी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गंगलवा चैन पट्टी गांव में पाक नागरिक 75 वर्षीय सेराजुल हक मां कुलसुम खातून के साथ एलटीवी बीजा पर मां के साथ 11 अप्रैल 1957 को तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के राधिका नगर चेक पोस्ट के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। उसी समय से दीर्घ कालिक बीजा वृद्धि पर निवास कर रहा था। एलटीवी बीजा निरस्त होने पर इस पाक नागरिक को नए पोर्टल पर आवेदन करने थे।
विज्ञापन

नोटिस देने के बाद भी इसके द्वारा पोर्टल अपडेट नहीं कराया गया। इसके द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेखों से पाक नागरिक होते हुए भारत में एलटीवि बीजा वृद्धि पर निवास के साथ जानबूझकर धोखाधड़ी व जालसाजी कर गलत तरीके से भारतीय पहचान पत्र आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेन कार्ड बनवा लिया गया था। फर्जी आधार कार्ड को सहज जन सेवा केंद्र संचालक शब्बीर आजम निवासी दुदही अपने सहयोगी शेख सूबेदार निवासी जंगल रसूल पठान टोला थाना झागहां जनपद गोरखपुर के सहयोग से बनावाया गया। पेन कार्ड को चांद अख्तर निवासी कूचियां मठिया थाना पटहेरवा ने बनवाया था।
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के जबकि चौथे आरोपी शेख सूबेदार की तलाश में पुलिस जुटी है। शुक्रवार की दोपहर लखनऊ से दो सदस्यीय एनआईए की टीम पटहेरवा थाने पहुंची। बताया जाता है एनआईए की टीम आरोपियों से कुछ जानकारी लेने के लिए पहुंची थी, लेकिन आरोपी जेल में है।
विज्ञापन

टीम ने थानाध्यक्ष से मामले की जानकारी ली और आरोपियों से मिलने देवरिया जेल के लिए निकल गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि एनआईए की टीम आई थी, उन्हें मामले की जानकारी दी गई है। उनको आरोपियों से भी पूछताछ करनी थी, आरोपी जेल में है। अब टीम उनसे वहीं पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें