पडरौना।जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को 14 ब्लॉकों में 23
उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें से आठ ब्लॉकों में
प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इनमें सात सपा द्वारा
घोषित प्रत्याशी हैं।
पांच ब्लॉकों में दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चे
जमा किए। केवल विशुनपुरा ब्लॉक में चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल
किया। इसके लिए सात फरवरी को मतदान होगा।
प्रमुख पद के लिए पडरौना
ब्लॉक में दो प्रत्याशियों प्रदीप सोनकर और हीरा ने दो-दो सेटों के साथ
नामांकन किया। इसी तरह नेबुआ नौरंगिया, खड्डा, कप्तानगंज और सेवरही ब्लॉक
में भी दो-दो प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए।यहां रोचक मुकाबला
होने की संभावना जताई जा रही है।
जबकि रामकोला से गुड़िया, तमकुही से
वशिष्ठ राय, हाटा से दुर्गावती देवी, सुकरौली से सचींद्र यादव, मोतीचक से
मुरली देवी, दुदही से कुशमावती वर्मा और कसया से प्रियेश ने नामांकन पत्र
दाखिल किया।
इन ब्लॉकों के प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होना तय
माना जा रहा है।फाजिलनगर ब्लॉक से रैबुन निशा और सोनी देवी ने नामांकन
पत्र दाखिल किया था, लेकिन बाद में सोनी देवी का पर्चा खारिज हो गया।
इस
तरह फाजिलनगर ब्लॉक से भी केवल एक उम्मीदवार रैबुन निशा हैं, जिनके
निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने का रास्ता साफ हो गया है। तमकुही के
प्रत्याशी को छोड़कर सभी निर्विरोध तय माने जा रहे सभी प्रत्याशी सपा के
उम्मीदवार हैं।