हाटा। नगर के बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर गुरुवार को एनएचएआई के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। एनएचएआई के मैनेजर और साइड इंजीनियर ने प्रस्तावित स्थल का स्थलीय सर्वे कर सड़क की स्थिति, यातायात दबाव और अंडरपास निर्माण के लिए उपलब्ध स्थान का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मौके पर विभिन्न बिंदुओं की जानकारी जुटाई और अंडरपास निर्माण की संभावनाओं का निरीक्षण किया। सर्वे की कार्रवाई से लंबे समय से अंडरपास की मांग कर रहे नगरवासियों में उम्मीद जगी है।
बस स्टेशन के पास हाईवे पार करने के दौरान पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यातायात दबाव के कारण सड़क पार करना भी जोखिम भरा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास बनने से आवागमन सुगम होगा और पैदल यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने की सुविधा मिलेगी।
इस दौरान दिलीप जायसवाल, बबलू जायसवाल,मुंशी सिंह, अनुराग कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।