फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 10 May 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नवविवाहिता की फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रहसू बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू सुमाली पट्टी गांव में शनिवार शाम एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में छत के कुंडे से लटका मिला।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रामकोला थाना क्षेत्र के अंजही गांव के ध्रुव प्रसाद ने अपनी पुत्री यशोदा की शादी पिछले साल 29 नवंबर को पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू सुमाली पट्टी निवासी पवन प्रसाद पुत्र राजकुमार प्रसाद के साथ की थी।
विज्ञापन

शनिवार शाम यशोदा का शव घर में छत के कुंडे से लटका मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारकर बेड पर लिटा दिया और पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी।मृतका के पिता ध्रुव प्रसाद का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप लगाया कि शनिवार शाम पति पवन और उसके परिवार के लोगों ने यशोदा की गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कुंडे से लटका दिया।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से माैत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें