फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष : बुद्धनगरी में पर्यटकों का रेला, दिन भर सजा रहा मेला

Wed, 01 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर में नए साल पर सुबह से लेकर देर शाम तक धूम मची रही। जगह-जगह युवाओं की टोली नए साल के मस्ती में डूबे नजर आए। बुद्धनगरी पहुंचे कुशीनगर के अलावा महराजगंज, देवरिया, गोरखपुर समेत बिहार के पर्यटकों ने पहले मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में महात्मा बुद्ध के दर्शन कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

इसके बाद म्यांमार बुद्ध विहार स्तूप, माथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप पर पहुंचकर जमकर मस्ती की। कुशीनगर पहुंचे लोगों की सुरक्षा के लिए मुख्य गेट से रामाधार स्तूप तक जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही।
बुधवार को सूर्योदय के साथ ही मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी। आगंतुकों ने म्यांमार बुद्ध विहार स्तूप, माथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप पर कतारबद्ध होकर दर्शन किए। मेले में आगंतुकों के लिए महात्मा बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा आकर्षण की केंद्र रही। सुबह से ही युवक-युवतियों एवं नव दंपतियों का आना शुरू हो गया। महापरिनिर्वाण मंदिर से रामाधार स्तूप तक सेल्फी लेने का दौर भी चलता रहा। दोपहर बाद भीड़ को कतारबद्ध कराकर मंदिरों में प्रवेश दिया गया। माथा कुंवर मंदिर के पास से रामाभार स्तूप तक तरह-तरह के फास्ट फूड, बेकरी, आइसक्रीम के अलावा खिलौनों की दुकानें लगी थी। मेले में संदिग्ध दिखाई देने वाले युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें