फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष मेले में दिनभर रही चहल-पहल

Fri, 01 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया/तमकुहीरोड/तमकुहीराज। बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नववर्ष मेला संपन्न हो गया। सुबह से देर शाम तक लोगों की चहल-पहल रही।
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल सहित बिहार से भी आए लोगों ने कुशीनगर के थाई स्तूप, मुख्य मंदिर, माथाकुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप तक पैदल चलकर लोग पूजा कर महात्मा बुद्ध का दर्शन किया।
इस दौरान पुलिस प्रशासन काफी सतर्क दिखा। मुख्य गेट से रामाभार स्तूप तक जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही। सुबह से ही मुख्य मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी, जो देर शाम तक रही।
विज्ञापन

लोगों ने थाई स्तूप, माथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप का कतारबद्ध होकर दर्शन किया।
तमकुहीरोड और तमकुहीराज। बृहस्पतिवार की देर रात तक क्षेत्र के युवक डीजे पर थिरकते रहे। रात के 12 बजे से आतिशबाजी शुरू की और देर रात तक चलती रही।
क्षेत्र से युवकों की टीमें थावे, कुशीनगर, रामकोला के विश्वदर्शन मंदिर और मदनपुर देवी मंदिर पर भी दर्शन के लिए गईं। लड़कियों ने अपने घरों के सामने आकर्षक रंगोलियां बना रखी थीं।
क्षेत्र के लोगों ने अलग-अलग ढंग से नववर्ष का स्वागत किया। क्षेत्र के कुछ युवकों ने झरही नदी के किनारे गाजीपुर में वनकुटिया देवी मंदिर पर पिकनिक मनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें