फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ पानी के लिए बच्चों ने प्रदर्शन किया

Fri, 01 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के रामपुर बगहां स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को दो माह से साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि यहां का इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब है। पानी की समस्या से जूझ रहे बच्चों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंचे एनपीआरसी से अपनी समस्या बताई। पूनम, वंदना, शिवलोचन, माया, चंदा, गोलू और आकाश आदि ने बताया कि प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के बच्चों के लिए इंडिया मार्क टू हैंडपंप लगाया गया है, इससे उन्हें समय पर साफ पानी उपलब्ध कराया जा सके।
लेकिन दो माह से खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इस बारे में गुरुजनों से भी कई बार कहा गया है। हैंडपंप के आसपास और विद्यालय परिसर में सफाई भी नहीं है।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्य जितेंद्र सिंह पहुंचकर बच्चों की बातें सुनीं। उन्होंने जलनिगम के अधिकारी से मिलकर हैंडपंप की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
कुछ देर में एनपीआरसी श्यामसुंदर भी पहुंचे। उन्होंने बच्चों से कहा कि इसकी सूचना बेसिक शिक्षा विभाग को देकर सफाई और साफ पानी का इंतजाम जल्द कराया जाएगा। इस दौरान प्रधानाध्यापक राजबल्लभ सिंह और शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें