कुशीनगर में शुक्रवार को 124 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें 13 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें दो केस पुलिस लाइन के भी हैं, जबकि अन्य सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें लेकर कुल पॉजीटिव केस 156 हो गए हैं। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 71 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि अब तक 6323 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल की जांच कराई गई है, जिसमें 5533 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, 156 कोरोना पॉजीटिव मिले हैं और चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। 81 लोग अस्पतालों से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 62 लोगों को इलाज राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय लक्ष्मीपुर में बने अटैच एल-1 हास्पीटल में चल रहा है, जबकि आठ मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं।
सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 124 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 111 निगेटिव तथा 13 पॉजीटिव केस शामिल हैं। संक्रमित मरीज धोकलहा शुक्लपट्टी, दुदही, गौरी जगदीश, भलुही, बगहां कलही बाजार, खड्डा थाना व पुलिस लाइन, बरवा छत्तरदास, गंभीरपुर, रायपुर भैसहीं आदि गांवों से हैं।