फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में नवजात का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने के खेत में नवजात का शव मिला
विज्ञापन

लोहेपार घिवही में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव लोहेपार के टोला घिवही में सोमवार की सुबह सात बजे गन्ने के खेत में नवजात का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गन्ने के खेत में नवजात का शव किसने फेंका होगा, इसको लेकर अटकलें लगाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

लोहेपार के टोला घिवही में रामजानकी मंदिर से मल्ल टोला जाने वाले रास्ते पर गांव के कुछ लोग सुबह खेत देखने गए थे। उन लोगों ने एक गन्ने के खेत में नवजात का शव देखकर सूचना कप्तानगंज थाने पर दी। कप्तानगंज एसओ संजय कुमार मिश्र व मथौली पुलिस चौकी इंचार्ज वेदप्रकाश मौके पर पहुंचे और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। अनुमान लगाया जा रहा है कि नवजात का शव 36 से 48 घंटे पुराना होगा। एसओ ने बताया कि इस बात की छानबीन की जा रही है कि नवजात का शव गन्ने के खेत में किसने और क्यों फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें