फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला गया पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर, शुरू हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदला गया पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर, शुरू हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही विद्युत उपकेंद्र में खराब पड़े पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। चार्जिंग व टेस्टिंग के बाद बृहस्पतिवार को इसे चालू कर दिया गया है। अब बार-बार होने वाले लोकल फाल्ट व ट्रिपिंग से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।
सेवरही विद्युत उपकेंद्र से सेवरही कस्बा, चीनी मिल, गन्ना रिसर्च सेंटर समेत अन्य कई गांवों को पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों की सहायता से बिजली आपूर्ति होती है। लेकिन राजीव गांधी ग्रामीण विद्युत परियोजना के तहत एक दशक पहले लगा पांच एमवीए का एक ट्रांसफार्मर दो सप्ताह पहले जल गया था। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। बृहस्पतिवार को अधिकारियों की मौजूदगी में इसकी चार्जिंग व टेस्टिंग कराई गई। इस ट्रांसफार्मर के चालू हो जाने से बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अभियंता सत्यपाल कुशवाहा, एसडीओ धर्मेंद्र कुमार मल्ल, जेई विकास कुमार साहनी, जेई दिलीप कुमार मौर्य, जेई यशवंत कुशवाहा, अजय कुमार पांडेय, राजकुमार, सुनील तिवारी, काशी प्रसाद, सुबाष प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें