फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेश तक फैला नेटवर्क...फर्जी वीजा देकर ठगी

Tue, 24 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के जौरा बाजार के टोला मुंडेरा मुगलही निवासी दो युवकों के साथ विदेश भेजने के नाम पर छह लाख दो हजार रुपये की ठगी करने वाला एजेंट कुशीनगर जिले के नदवा विशुनपुर गांव में मदरसा शिक्षक है।
विज्ञापन

भोले-भाले लोगों को जाल में फंसा फर्जी वीजा देकर उनसे रुपये वसूली किए जाने की बात भी सामने आ रही है। सूत्रों का कहना है कि मदरसा शिक्षक का नेटवर्क सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैला हुआ है। अब जब पीड़ित उससे रुपये की मांग कर रहे हैं तो वह मारने-पीटने की धमकी दे रहा है। इसके जाल में फंसे दोनों युवक एक साल से रुपये की मांग कर रहे हैं, लेकिन वह रुपये देने से इनकार करने लगा है। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। चौराखास थाना क्षेत्र के जौरा बाजार के टोला मुंडेरा मुगलही निवासी अवधेश प्रसाद ने बताया कि वह विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे थे। दिल्ली के दौरान एक एजेंट से उनकी मुलाकात हुई।
बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो एजेंट ने पासपोर्ट पर पता देखकर बताया कि वह भी उसके पड़ोस के गांव का रहने वाला है। इस पर अवधेश ने विश्वास जताया और जरूरी कागजात तैयार कराने गांव आ गया। इसी दौरान एजेंट सैय्यद हैदर अली का भाई फरहद अली भी घर पर पहुंच गया। अवधेश ने बताया कि उसके गांव के अशोक कुशवाहा भी विदेश जाएंगे। दोनों को विदेश भेजने के नाम पर एजेंट के भाई ने छह लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

अवधेश ने बताया कि गांव का होने के नाते एजेंट पर उसने भरोसा जताया और अशोक कुशवाहा के साथ मिलकर अवधेश ने नदवा विशुनपुर निवासी एजेंट सैय्यद हैदर अली के खाते में छह लाख दो रुपये भेज दिए। अवधेश का कहना है कि एजेंट ने साल 2023 के नवंबर महीने में नमकीन पैकिंग करने के लिए उसने दोनों लोगों को रसिया का फर्जी वीजा देकर भेज दिया और बताया कि वहां उन्हें 80 हजार रुपये प्रतिमाह तनख्वाह मिलेगी। जब दोनों रशिया एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां कंपनी का कोई आदमी उन्हें लेने नहीं आया और अगले ही दिन दूसरी फ्लाइट से उन्हें वापस भारत भेज दिया गया। अवधेश व अशोक दोनों ने बताया कि एजेंट से जब बातचीत की गई तो वह उन दोनों पर भड़क उठा। बाद में दोनों ने जब रुपये की मांग की तो उसने छह लाख दो हजार रुपये में से महज 40 हजार रुपये ही अशोक को वापस किए।ू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें