फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भतीजे ने चाचा की दुकान से चुरा लिए नौ लाख के सामान, गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस ने सोमवार को चोरी की घटना का पर्दाफाश किया। चोरी किए गए नौ लाख रुपये के सर्जरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी एवं इलेक्ट्राॅनिक साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपी दुकानदार का भतीजा बताया जा रहा है। उसने दुकान की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी। जब मालिक दुकान बंद कर अपने रिश्तेदारी में गया था, उसी समय वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गत दिनों थाना रविंद्रनगर धूस क्षेत्र में चोरी की घटना की सूचना मिली थी। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने घटना का संज्ञान लेते हुए थाना रविंद्रनगर धूस थाने पर धारा 305, 331(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराते हुए अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना के अनावरण के लिए टीमों का गठन किया था। इस क्रम में 17 फरवरी को थाना रविंद्रनगर धूस पुलिस ने सीसीटीवी एवं इलेक्ट्राॅनिक साक्ष्य के आधार पर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए शातिर चोर लालबाबू चौहान उर्फ झुनझुन निवासी जंगल गायघाट थाना कोतवाली पडरौना को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के सर्जरी करने से संबंधित सामान बरामद किए। बरामदगी के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



भतीजा ही निकला आरोपी
चोरी के आरोप में पकड़े गए लालबाबू चौहान ने बताया कि वह वादी का भतीजा है। वह वादी के दुकान की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी। वादी जब दुकान बंद करके अपने रिश्तेदारी में गया था उसी समय अभियुक्त ने डुप्लीकेट चाबी से दुकान में घुसकर कीमती सामान चुरा लिए। पुलिस ने आरोपी से स्टील का 997 स्क्रू, स्टील का 175 कोटिकल बोल्ट, 317 विभिन्न प्रकार की स्टील की प्लेटें और हड्डी की सर्जरी में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें