फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : तीन साल तक हुई सिर्फ मिट्टी की खोदाई

Sat, 03 Jan 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अधूरा पड़ा निर्माण कार्य।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
रहसू बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक के नदवाविशुनपुर गांव में जल संरक्षण को लेकर अमृत सरोवर के निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। इसमें तीन साल में सिर्फ मिट्टी खोदाई का कार्य पूरा हुआ। शेष पक्का कार्य अधूरा पड़ा है। जिम्मेदारों के मुताबिक इसकी जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए नदवाविशुनपुर गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कोमल राय के नाम से अमृत सरोवर के विकसित करने के लिए 2022 में तत्कालीन सांसद डाॅ. रामापति राम त्रिपाठी और विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने नींव रखी थी। अमृत सरोवर के सुंदरीकरण की रफ्तार बहुत धीमी रही। गांव के दिग्विजय सिंह, दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरेराम सिंह का आरोप है कि योजना को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय उदासीनता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें