पडरौना। अपराध की तैयारी अक्सर अंधेरे में होती है और सूचना की सबसे बड़ी कमी गांव से थाने तक की दूरी में छिपी रहती है। इसी खाई को पाटने के लिए कुशीनगर पुलिस ने गांवों की नींद में ही दस्तक देने की रणनीति अपनाई है।
एसपी केशव कुमार के निर्देशन में मंगलवार की मध्यरात्रि से ग्राम सुरक्षा समिति के साथ संवाद अभियान शुरू किया गया, जिसमें पुलिस अब थाने से नहीं, सीधे गांव की चौपाल से अपराध को समझने और रोकने की कोशिश कर रही है। एसपी ने बताया कि अभियान औपचारिक बैठक नहीं, जमीनी सूचना जुटाने का जरिया है। सभी सीओ प्रतिदिन अपने सर्किल के कम से कम दो गांवों में पहुंचेंगे।