पडरौना। सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारम्भिक परीक्षा के लिए बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए नामित केंद्र व्यवस्थापक, स्टेेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हुए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि परीक्षा की सुचिता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने और सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि परीक्षा 12 अक्तूबर को दो पालियों में होगी। इसके लिए जिले के साज कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां कुल 2880 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी, ताकि पारदर्शिता पूर्ण रूप से बनी रहे। डीएम ने कहा कि परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम जे को बनाया गया है। उन्होंने सभी कार्मिकों को भली भांति ट्रेनिंग करा लिए जाने का निर्देश दिए।
उन्होंने ड्यूटी में लगाए गए सभी मजिस्ट्रेट का मोबाइल नंबर एक बार चेक कर लिए जाने, परीक्षा के दिन उपस्थित परीक्षार्थियों संबंधी सूचना कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराए जाने सहित निर्देशित किया कि जो पेपर जिस केंद्र पर जाना है वो सही है कि नहीं, इसे भी चेक करें। उन्होंने कहा कि जिनकी जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे समय से पूर्ण करें। डीएम ने कहा सोशल मीडिया के अफवाहों से दूर रहें। यदि कहीं कोई समस्या आती है तो जो भी होगा उसका निर्णय मेरे द्वारा लिया जाएगा।