फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लंबित शिकायतों के निस्तारण से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के भीतर अवश्य कर दिया जाए। कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाने पाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी अधिकारी नियमित तौर पर पोर्टल पर संदर्भों को प्राप्त होते ही निस्तारित करने की दिशा में कार्रवाई प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संदर्भों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि जिन विभागों द्वारा योजनाओं के सुचारु संचालन में लापरवाही करने अथवा संदर्भों का समय से निस्तारण न करने के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, वन विभाग, सिंचाई एवं नलकूप, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मंडी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से संंबंधित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने लक्षित राजस्व देयों की वसूली में सुधार लाते हुए समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार, एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें