फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बांसी नदी की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय पर पूरा करें काम

Tue, 23 Dec 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र की प्रसिद्ध बांसी नदी की सफाई में हो रही देरी और डीएम महेंद्र सिंह तंवर की नाराजगी के बाद सोमवार को दोपहर अधिकारी हरकत में नजर आए। सीडीओ और डीडीओ ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता एवं सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर बांसी नदी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सीडीओ ने खड्डा ब्लॉक क्षेत्र कटाई भरपुरवा, जरार और जटहां बाजार के पास बांसी नदी के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर सफाई और जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि कटाई भरपुरवा रेगुलेटर से लगभग 500 मीटर खुदाई कराकर सीधे गंडक नदी से बांसी नदी को जोड़ा जा सकता है।
इससे नदी में पानी का नियमित प्रवाह सुनिश्चित हो सकेगा और सफाई की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। इस पर सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि 26 दिसंबर तक हर हाल में सीमांकन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। सीमांकन के बाद तत्काल खुदाई कार्य शुरू कराकर गंडक नदी से बांसी नदी को जोड़ा जाए। उन्होंने चेताया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा में काम पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की प्रगति की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी प्रकार की बाधा आने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बांसी नदी क्षेत्र के लिए जीवनरेखा है, इसकी सफाई और जल प्रवाह बहाल करना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। इस दौरान डीडीओ अरूण कुमार पांडेय, एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह, बीडीओ अखंड प्रताप आदि मैजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें