फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: माघ मेला के लिए चलाई जाएंगी 30 बसें, तैयारी तेज

Tue, 23 Dec 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जनवरी में प्रयागराज में आयोजित माघ मेला में जिले के श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए पडरौना डिपो की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। जिले के श्रद्धालुओं को गंगा स्नान कराने के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से माघ मेले में प्रमुख स्नान पर्वों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। पडरौना डिपो की तरफ से 30 बसें संचालित होंगी। इसके लिए डिपो प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। चालकों-परिचालकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के बेड़े में वर्तमान में निगम की 38 बसें हैं। हर बार की तरह इस बार भी निगम माघ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए बसें चलाएगा। प्रयागराज में प्रस्तावित माघ मेले में तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा, 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 जनवरी को बसंत पंचमी, एक फरवरी को माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ेगी। इनके लिए अधिक संख्या में बसों की जरूरत होती है।
जिले से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से 30 बसों को संचालित करने के लिए चिन्हित किया गया। इनमें से 10 बसें पडरौना बस स्टेशन पांच बस कसया बस स्टेशन, 10 बस रूद्रपुर, तीन बस गोरखपुर जिले के कौड़ीराम से संचालित होंगी। इसके अलावा पडरौना डिपो की दो बसे सटल सेवा के रूप में मेला स्थल पर संचालित हाेंगी, जो वहां पहुंचे श्रद्धालुओं को गंगा स्नान कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें